Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सिंधिया के स्वागत में BJP कार्यकर्ताओं ने जोश में खोये होश, PM मोदी की फोटो को ही ढक दिया

भोपाल: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर बाद भोपाल आ रहे हैं। शहर भर में होर्डिंस व पोस्टर लगाए गए हैं। हर तरफ सिंधिया ही सिंधिया छाए हुए हैं। उनके स्वागत में भाजपा कार्यलय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। लेकिन इस सबके बीच सिंधिया के स्वागत की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता तैयारियों में इतने मशगूल हो गए कि भाजपा कार्यालय में लगी पीएम मोदी की तस्वीर को ही ढक दिया। दरअसल, सिंधिया के भाजपा में शामिल होने को यादगार बनाने के लिए जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। पूरे शहर को होर्डिंग और बैनर से पाट दिया गया है। भाजपा और आरएसएस के बड़े नेता पूरी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शाम को तीन बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके स्वागत में बीजेपी ने शानदार तैयारी की है। राजा भोज एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यलय तक उनका रोड शो होगा। वे वहां पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे।

इस दौरान कार्यालय में सिंधिया के स्वागत में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बुधवार रात सिंधिया के स्वागत के तैयारियों को लेकर जिला भाजपा की एक बैठक आयोजित की गई थी। दूसरी बैठक गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में होने जा रही है। जिसमें सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे राज्यसभा के लिए अपना पर्चा भरेंगे।