Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आज भोपाल पहुंचेंगे सिंधिया, BJP ने की भव्य स्वागत की तैयारी

भोपाल: भाजपा में शामिल होने के बाद आज ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दो दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचेंगे। सिंधिया के स्वागत में बीजेपी ने शानदार तैयारी की है। उनको राजा भोज एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यकल तक रोड शो से लाया जाएगा। इसके बाद सिंधिया पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। बीजेपी कार्यलय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को सिंधिया वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। वहीं सिंधिया के समर्थन में मध्यप्रदेश के कई कांग्रेस जिलाध्यक्षों सहित 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

आज गुरुवार को शाम को तीन बजे ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे भाजपा प्रदेश कार्यालय आकर पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान कार्यालय में सिंधिया के स्वागत में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

अगले दिन यानी शुक्रवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे के करीब सिंधिया फिर से भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां फिर से पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर वे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ  राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा जाएंगे।

कांग्रेस में लगी इस्तीफों की झड़ी
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद मध्यप्रदेश में इस्तीफों की झड़ी सी लग गई है। उनके समर्थन में मध्यप्रदेश के ग्वालियर, गुना, शिवपुरी के कांग्रेस जिलाध्यक्षों सहित 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफे राज्य स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक हुए हैं।