Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान- मैंने सिंधिया को काफी समझाया पर वह नहीं माने

भोपाल: मध्य प्रदेश के पल पल बदलते माहौल को अचानक से चौंकाते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। जिसके तुरन्त बाद बीजेपी ने सिंधिया को राज्यसभा का टिकट दे दिया। सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनको लेकर कांग्रेसी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई है।

सिंधिया के बीजेपी मैं शामिल होने के सवाल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे बुरा लग रहा है कि सिंधिया ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। मैंने उन्हें काफी समझाया था की पार्टी छोड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है, किंतु वह नहीं माने। वह एक युवा और अच्छे संचालक हैं किंतु पार्टी एक विचारधारा पर बनी होती है और इसे मानने वाले को पार्टी को मजबूत करने का काम करना चाहिए। वहीं उनसे यह भी कहा कि व्यक्तिगत लाभ और हानि सभी के जीवन का हिस्सा है। आप 4 बार सांसद रहे कई पदों पर भी रहे हैं इसलिए पार्टी छोड़ने का विचार छोड़ दे। किंतु उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

वहीं इससे पहले प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए कहा था कि सिंधिया के जाने से कांग्रेस को कोई झटका नहीं लगा है। दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें बधाई देते हुए कहा था कि सिंधिया को बधाई, ईश्वर उनकी सुरक्षा करें। वहीं बागी विधायकों के वीडियो पर उन्होंने कहा कि यह पहले की वीडियो है। सरकार को कोई खतरा नहीं और सरकार चलेगी। पार्टी के अंदर किसी को कोई शिकायत नहीं है। यह सब भाजपा की सोची समझी साजिश है। इससे पहले छह मंत्रियों सहित 22 बागी विधायकों ने एक वीडियो जारी करते हुए सिंधिया के समर्थन की बात की थी। वही सिंधिया के इस्तीफे के साथ प्रदेश में सिंधिया समर्थक नेताओं के इस्तीफा देने का दौर चल पड़ा है।