Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP Political Crisis: हेमंत सोरेन ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हर गतिविधि पर मेरी नजर

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा है। हेमंत सोरेन ने मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा है कि भाजपा सिर्फ दिखावे के लिए राजनीतिक शुचिता की बात करती है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में ऐसी कोशिश करेंगे तो दूसरा ही दृश्य दिखेगा। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि मेरी हर गतिविधि पर नजर है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ दी है। इसके बाद कांग्रेस के कई विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है। झारखंड में भी महागठबंधन की सरकार है। झामुमो के साथ कांग्रेस और राजद ने मिलकर झारखंड में सरकार बनाई है। हेमंत सरकार में पद नहीं मिलने से कांग्रेस के कुछ नेता असंतुष्ट बताए जा रहे हैं।