Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Coronavirus: चीफ सेक्रेटरी डीके तिवारी पहुंचे रिम्स, पेइंग वार्ड में कोरोना से निपटने की तैयारी

रांची। कोरोना वायरस से निपटने के इंतजाम व व्यवस्थाओं को लेकर झारखंड सरकार के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने शुक्रवार को रिम्स के ट्रॉमा सेंटर समेत पेइंग वार्ड के तीसरे तल्ले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह व रिम्स अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप से कोरोना से निपटने के लिए किए गए इंतजामात संबंधी सभी जानकारियां ली। उन्होंने अस्पताल में सैनिटाइजर व एन95 मास्क के स्टाॅक की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉ डीके तिवारी को पेइंग वार्ड के थर्ड फ्लोर की सिस्टर इंचार्ज ने बीमारी की पहचान, उस दौरान पॉजिटिव मरीज की देखभाल व कैसे वे खुद को भी सुरक्षित रख सकती हैं इसकी जानकारी दी। उन्होंने रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह को रिम्स के सभी नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों व डॉक्टरों को मॉक ड्रिल के माध्यम से किसी को नकली मरीज बनाकर उन्हें प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया।