Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राज्यसभा चुनाव पर सियासत गर्म, फुरकान की भी दावेदारी; शिबू सोरेन की उम्मीदवारी तय

रांची। झारखंड में राज्यसभा के लिए खाली हो रही दो सीटों के लिए राजनीति आने वाले दिनों में तेज होगी। निर्दलीय परिमल नाथवाणी और राजद के प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल समाप्त होने के कारण दोनों पद रिक्त हो रहे हैैं। विधानसभा की दलीय स्थिति के मुताबिक एक सीट पर सत्तापक्ष यानी झामुमो, कांग्रेस और राजद के प्रत्याशी की जीत पक्की है, जबकि दूसरे पद के लिए अतिरिक्त वोटों का जुगाड़ करना होगा। राज्यसभा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन की दावेदारी पक्की है।

उधर, कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद इरफान अंसारी का नाम उछाला जा सकता है। इसके लिए लोकसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा सीट छोडऩे का हवाला दिया जा रहा है। यह भी चर्चा है कि कांग्रेस के 16 विधायकों समेत हाल ही में शामिल होने वाले प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने भी उनके पक्ष में कांग्रेस आलाकमान को पत्र भेजा है। उधर, एक सीट पर जीत के लिए आवश्यक आंकड़े से भाजपा कम मतों के अंतर से दूर है।

भाजपा के विधायकों की संख्या 25 है। कानूनी मामलों में फंसे विधायक ढूलू महतो के वोट पर संशय है। इससे भाजपा का एक वोट कम होगा। भाजपा को जीत हासिल करने के लिए आजसू के दो विधायकों का साथ चाहिए। भाजपा से राज्यसभा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नाम की चर्चा है। राज्यसभा की एक सीट पर जीत के लिए प्रथम वरीयता के 27 वोट चाहिए।

कल जारी होगी चुनाव की अधिसूचना

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, झारखंड की दो सीटों पर चुनाव के लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 13 मार्च तक नामांकन दाखिल होंगे। 16 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 26 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा तथा इसी दिन पांच बजे मतों की गणना होगी। आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही है।

विधानसभा की दलीय स्थिति

  1. झामुमो – 29
  2. भाजपा – 25
  3. कांग्रेस – 16
  4. झाविमो – 03
  5. आजसू – 02
  6. निर्दलीय – 02
  7. राजद – 01
  8. एनसीपी – 01
  9. सीपीआइएमएल-01