Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Rajya Sabha Election 2020: शिबू JMM प्रत्‍याशी, फिर फंसे फुरकान; RPN दूसरी सीट के लिए दौड़ में

रांची। राज्यसभा चुनाव के लिए झामुमो ने शिबू सोरेन को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा कि शिबू सोरेन राज्यसभा के लिए उम्मीदवार होंगे। उम्मीद जताई कि शिबू सोरेन निर्विरोध निर्वाचित होंगे। दूसरी सीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर सहयोगी राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है। जल्द ही दूसरी सीट के उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह दूसरी सीट के लिए प्रत्याशी हो सकते हैैं। झामुमो महासचिव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी तरह राज्यसभा में सिर्फ मंत्री बनाने के लिए नहीं भेजा जाएगा, बल्कि ऐसे नेता को राज्यसभा भेजा जाएगा, जो राज्यसभा में राज्य के सवालों को उठा सके।

सीटों को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच बातें स्पष्ट

झारखंड से खाली हो रही राज्यसभा की सीटों को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच बातें स्पष्ट हो गई हैं। झामुमो की ओर से शिबू सोरेन का नाम फाइनल कर दिया गया है जबकि कांग्रेस अंतिम फैसला नई दिल्ली में करेगी। माना जा रहा है कि तीन-चार दिनों में कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो जाएगी। इस बीच, फुरकान अंसारी के दावेदारी संबंधी प्रश्नों पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि पार्टी में किसी व्यक्ति विशेष के लिए कोई कमिटमेंट (वचनबद्धता) नहीं होता है। समय पर निर्णय सबके सामने होगा।

दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झामुमो की ओर से शिबू सोरेन राज्यसभा के प्रत्याशी होंगे और हम लोग उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने दूसरी सीट को लेकर अभी पत्ते नहीं खोले। सूत्रों के अनुसार दूसरी सीट कांग्रेस को मिल रही है। इसपर पहले से ही पूर्व सांसद फुरकान अंसारी दावा कर रहे हैं। इस संबंध में प्रश्न पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने तीन-चार दिन इंतजार करने की बात कही।

आज जारी होगी अधिसूचना

राज्यसभा में झारखंड की दो सीटों पर चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ नामांकन शुरू हो जाएगा। बता दें कि 13 मार्च तक नामांकन दाखिल होंगे। 16 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 26 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा तथा इसी दिन पांच बजे मतों की गणना होगी।