Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हेमंत कैबिनेट की एक सीट पर ललचाई कांग्रेस, CM हेमंत की RPN से देर तक गुफ्तगू

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह बुधवार को रांची पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार आरपीएन सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार और राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चर्चा की। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में मंत्री का एक पद रिक्त है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बजट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत राज्य सरकार कर रही है।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को बताया कि वे चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करने के लिए वे कृतसंकल्प हैं। कांग्रेस संग समन्वय को लेकर भी इस दौरान चर्चा हुई। बताया गया कि जल्द ही न्यूनतम साझा कार्यक्रमों पर भी विमर्श कर काम आगे बढ़ाया जाएगा। आरपीएन सिंह के दौरे को लेकर कांग्रेस की गतिविधियां भी तेज रही। वे कांग्रेस कोटे के मंत्रियों से भी मिलेंगे और राज्य सरकार के कार्यक्रमों संग संगठनात्मक मसलों पर चर्चा करेंगे।