Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ढुल्लू महतो ने हाई कोर्ट से मांगी सीबीआइ जांच, 14 फरवरी के बाद से दर्ज हुए 8 मामले

रांची। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की ओर से हाई कोर्ट में सीबीआइ जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है। ढुल्लू ने अपनी याचिका में कहा है कि 14 फरवरी 2020 से अब तक दर्ज 8 मामलों की जांच सीबीआइ से कराई जाए। विधायक ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें डर है कि गिरफ्तार होने पर पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर सकती है।

बता दें कि भाजपा विधायक पर कई मामले दर्ज हैं। उन पर एक महिला नेत्री से दुष्‍कर्म के अलावा रामराज मंदिर के पास दुकान लगाने वाले एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला दर्ज है।

यौन उत्पीडऩ की गवाह युवती पलटी

ढुलू महतो के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला नेत्री के पति के खिलाफ एक युवती ने बुधवार की देर शाम कतरास थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। युवती ने उनपर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, झूठे केस में गवाह बनाने तथा डर दिखाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला नेत्री पर उसमें सहयोग का आरोप लगाया है। शिकायत करने वाली यूवती विधायक के खिलाफ दर्ज उक्त मामले की गवाह भी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर युवती के इस आरोप को महिला नेत्री ने गलत बताया और मामले की पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

ढुलू महतो के खिलाफ जारी वारंट को किया निरस्त

बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो को झारखंड हाई कोर्ट से बुधवार को बड़ी राहत मिली। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने उनके खिलाफ जारी वारंट को निरस्त कर दिया है। निचली अदालत से जारी वारंट के खिलाफ ढुलू महतो ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर उसे निरस्त करने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा व अजय शाह ने अदालत को बताया कि वारंट जारी करने से पहले निचली अदालत में पुलिस ने नियमों का पालन नहीं किया है। इसके लिए सीआरपीसी की धारा 73 के तहत प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है, इसलिए इस वारंट को निरस्त कर देना चाहिए। वहीं, सरकार की ओर से इसका विरोध किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने ढुलू महतो के खिलाफ जारी वारंट को निरस्त कर दिया।