Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Jamshedpur जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा की 181वी जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है

Jamshedpur:जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा की आज 181 वी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है । इस अवसर पर टाटा स्टील मुख्य द्वार पर जमशेद जी की प्रतिमा पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है ।झांकी निकाली जा रही है।

इस अवसर पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन, कौशिक चटर्जी ,डॉ जे जे ईरानी ,डॉ टी मुखर्जी सहित अधिकारी एवं यूनियन के नेता, कर्मचारी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। आज जमशेदपुर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें खेलकूद प्रश्नोत्तरी ,सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए गए हैं।
टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मीडिया को बताया की टाटा स्टील और टाटा ग्रुप अपने सोशल रिस्पांसरिस्पांसिबिलिटी नीति के तहत देश के लिए कई काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी कंपनी में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। इससे टाटा ग्रुप घबराता नहीं है।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस के कारण काम में थोड़ी परेशानी हुई है। मंदी का थोड़ा दौर आया है। खासकर यातायात व्यवस्था और स्टील बिक्री में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि हम लोग इस पर नजर रखे हुए हैं और देख रहे हैं कि कब इस खतरनाक वायरस से पूरा विश्व मुक्त होगा।