Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

सालभर पहले ब्‍याह कर रांची आई बाेकारो की शातिर दुल्‍हन, पैसे-जेवर लेकर हो गई फरार

थाने के द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद अर्जुन साहू ने इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को दी।

रांची। राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के भाट बोड़ेया गांव निवासी अर्जुन साहू ने वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को आवेदन देकर अपनी पत्नी पर पैसे और जेवर लेकर भागने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार 60 वर्षीय अर्जुन साहू की शादी अगस्त 2018 में बोकारो जिला के चंदनकियारी निवासी 50 वर्षीय फुलमनी देवी के साथ हुई थी। आठ दिसंबर 2019 को फुलमनी देवी अर्जुन साहू के दामाद संदीप सहिस के साथ दो-तीन दिन के अंदर वापस लौटने की बात कह कर मायके के लिए निकली थी।

कुछ दिन बीतने के बाद भी पत्नी मायके से नहीं लौटी तो छानबीन शुरू की। इस बीच घर का बक्सा खोलकर देखा तो पाया कि बक्से में रखे लगभग दो लाख रुपये और गहने गायब हैैं। अर्जुन के अनुसार पैसे उसे जमीन बेचने से मिले थे और उसने घर बनाने के लिए पैसे बक्से में रखे थे। ग्रामीणों को सूचना देने के बाद अर्जुन साहू ने इसकी जानकारी ठाकुरगांव थाने को दी।

थाने के द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद अर्जुन साहू ने इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को दी। अर्जुन साहू की पहली पत्नी का देहांत हो चुका है और उनकी एक बेटी भी है। बेटी की शादी हो जाने के बाद वह अकेले थे। बेटी ने ही पहल कर अपनी पति की रिश्तेदार महिला फुलमनी से 2018 में पिता की शादी कराई थी।