Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गंगा में पलटी स्टोन चिप्स लोड नाव, नाविक की डूबकर माैत

साहिबगंज। साहिबगंज में शुक्रबाजार घाट के पास गंगा नदी में गुरुवार को नाव पलटने से नााविक की मृत्यु हो गई। नाव पर स्टोन चिप्स लदा लोड था। नाव बिहार की तरफ जा रही थी। इसी बीच असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटने से नाविक की डूबकर मृत्यु हो गई। हालांकि प्रशासन ने अभी माैत की पुष्टि नहीं की। एसडीएम राजा मित्रा का कहना है कि नाव पलटने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

झारखंड के साहिबगंज से बिहार के कटिहार और भागलपुर की तरफ नाव से स्टोन चिप्स की तस्करी होती है। चोरी-छिपे अवैध रूप से स्टोन चिप्स का जलमार्ग से परिवहन किया जाता है। गुरुवार सुबह नाविक नाव पर स्टोन चिप्स लोडकर बिहार की तरफ जा रहा था। इसी दाैरान हादसा हुआ। मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हालांकि पुलिस घटना के संबंध में पूछे जाने पर कुछ भी कहने से बचती रही। पुलिस का कहना है कि हम लोग ऐसे ही घाट का दौरा करने आए हैं। वही स्थानीय ग्रामीण भी अवैध खनन माफियाओं के डर से घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं।

एसडीपीओ राजा मित्रा ने बताया कि नाव डूबने की सूचना मिली है। हालांकि किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की पड़ताल की जा रही है। साहिबगंज जिला प्रशासन का खनन टास्क फोर्स पत्थर के अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार काम कर रहा है। बावजूद पत्थरों का अवैध खनन और तस्करी रूक नहीं रही है।