Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लालू को AIIMS भेजने पर थोड़ी देर में आएगा मेडिकल बोर्ड का फैसला, परिवार की टिकीं नजरें

रांची। चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए उनके चिकित्सक डॉ. उमेश प्रसाद ने बेहतर चिकित्सा के लिए एम्स भेजने की अनुशंसा की है।  मेडिकल बोर्ड की गठन की मांग के बाद रिम्स प्रबंधन ने आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। मेडिकल बोर्ड टीम के सभी सदस्य आज 12 बजे से अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागर में समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान लालू प्रसाद की सभी तरह की जांच रिपोर्ट देखने के बाद टीम फैसला लेगी कि उन्हें एम्स भेजा जाना चाहिए या नहीं।

अगर बोर्ड के कोई सदस्य जांच रिपोर्ट  से संतुष्ट नहीं हुए तो वे लालू प्रसाद का दोबारा जांच करेंगे। जिसके बाद ही उन्हें एम्स भेजने पर सहमती बन सकती है। उक्त जानकारी रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि टीम व लालू प्रसाद की सहमती के बाद ही कोई उचित फैसला लिया जाएगा। उन्हें होली के बाद एम्स भेजा जाएगा।

इधर लालू प्रसाद भी बेहतर इलाज के लिए एम्स नहीं जाना चाहते। वे चाहते हैं कि उनका इलाज रिम्स में ही किया जाए। इस पर भी अगर मेडिकल बोर्ड सहमति दे देती है और लालू प्रसाद की सहमति नहीं हुई तो उनका इलाज रिम्स में ही चलेगा। उन्हें एम्स नहीं भेजा जाएगा