Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ , हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का आध्यात्मिक अनुष्ठान

Ramgarh /Newslens : श्री श्री पवन समिति कोयरी टोला, रामगढ के द्वारा श्री हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा तीन दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान के तहत आज कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ।  प्रथम दिन 251 महिलाओं ने अपने माथे पर कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुई ।

कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर चट्टी बाजार, झंडा चौक, थाना चौक, होते हुए दामोदर नद पहुंचा, जहां कलश में जल भर कर जय महावीर, जय हनुमान के नारे के साथ भक्ति धुन धुन पर झूमते हुए श्रद्धालुओ ने कलश को मंदिर में स्थापित किया । पवन समिति के सदस्यों ने बताया की तीन दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा के तहत आज 26 फरवरी को कलश यात्रा निकाली गई वहीं 27 फरवरी को मूर्ति को लेकर नगर भ्रमण किया जाएगा और रात्रि में झांकी भी निकाली जाएगी । वही अंतिम दिन 28 फरवरी को मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है और रात्रि में सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भक्ति जागरण की प्रस्तुति की जाएगी। जागरण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सहित शहर के कई गणमान्य । साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान श्री शिव चंद्र प्रसाद पत्नी मिनी देवी,सहायक यजमान श्री हुलास महतो, पत्नी सुधा देवी, सुधीर महतो पत्नी बबिता देवी,पवन महतो पत्नी कर्मी देवी, सुरेश महतो पत्नी दुलारी देवी, श्री श्री पवन समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष शिव चंद्र प्रसाद  उपाध्यक्ष सुधीर कुशवाहा, महा सचिव विक्रम कुमार सूर्या, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार, मीडिया प्रभारी संदीप रजक संगठन मंत्री सुभाष ठाकुर, सचिव विक्की ठाकुर है ।