Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

छात्रा के गर्भवती होने पर फूटा मौलाना का भांडा, मदरसा में पढ़ने वाली किशोरी से किया दुष्‍कर्म

रांची। राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में एक मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना शाहिद द्वारा मदरसे में ही पढऩेवाली 12 वर्षीया किशोरी के साथ कई माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मांडर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मांडर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल रांची भेजा गया है।

लड़की द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार बकरीद के दिन नमाज अदा करने के बाद मौलाना उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने इस घटना को किसी से न बताने की धमकी भी दी। इसके बाद आए दिन वह उसके साथ दुष्कर्म करने लगा और बराबर उसे धमकी भी देता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मौलाना उसे रातू थाना क्षेत्र के संजीवनी अस्पताल ले गया, जहां उसे दो दिनों तक कई दवाइयां खिलाई गईं। दवा खाने से उसकी तबीयत जब बिगडऩे लगी, किशोरी ने सारी जानकारी अपने माता-पिता को दी।

मौलाना पर पहले भी लग चुके हैं ऐसे आरोप

इस घटना से पूर्व भी मौलाना शाहिद पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ माह पूर्व भी दो बार उस पर यौन शोषण का आरोप लगा था, पर तब मामले को दबा दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार इस बार भी उसने एक लाख रुपये में मामले को दबाने का सौदा तय कर लिया था। 85 हजार परिजनों को तथा 15 हजार दलालों को देना तय हुआ था।