Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रांची के प्रेमी के साथ लिव इन में रहती है ग्‍वालियर की प्रेमिका, दूसरी लड़की से शादी तय करने पर हाई वोल्‍टेज ड्रामा

रांची के एक एनजीओ में दोनों काम करते थे। वहां काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई। करीब दो वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है।

रांची। राजधानी रांची के महिला थाने में शादी का झांसा देकर दो सालों से यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में युवती ने महिला थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपित का नाम सतीश कुमार है। वह मूल रूप से बोकारो का रहने वाला है। वह बूटी मोड़ में रहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह मध्यप्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है।

युवती इन दिनों सतीश के साथ बूटी मोड़ में ही लिव इन मे रहती थी। इसबीच सतीश ने दूसरी जगह शादी तय कर, पीड़िता को छोडऩे की बात कही। यह बात मालूम होने पर पीड़िता महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने साथ की कई तस्वीरें भी रखी है। जिसे पुलिस को साक्ष्य के तौर पर दिखाया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

एनजीओ में काम करने के दौरान हुई थी दोस्ती

रांची के एक एनजीओ में दोनों काम करते थे। वहां काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई। करीब दो वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है। सतीश के साथ युवती लिव इन में रहने लगी थी। इधर बताया जा रहा है कि युवक ने दूसरी लड़की से शादी करने के बाद तीन लाख रुपये तिलक के रूप में भी ले लिया है। उस लड़की को भी महिला थाने के केस का पता चल गया है। वह अलग से फ्रॉड का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।