Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बाबूलाल बने BJP विधायक दल के नेता, नेता प्रतिपक्ष को मिल रहीं ताबड़तोड़ बधाइयां

रांची। भाजपा विधायकों के नेता के तौर पर बाबूलाल मरांडी की औपचारिक ताजपोशी हो गई है। रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की सोमेवार को हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई। इस अहम बैठक में बाबूलाल के नाम पर भाजपा के 25 विधायकों की मुहर लगी। इसके साथ ही भाजपा के 26 विधायकों की ओर से बाबूलाल मरांडी झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने बाबूलाल मरांडी के नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दी है

भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा विधायक अनंत ओझा ने बाबूलाल के नाम का  प्रस्ताव रखा, समर्थन विधायक बिरंची नारायण, केदार हाजरा और नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा, मैं कहीं गया नहीं था। बाहर हम संघर्ष करते रहे। फिर से परिवार में आएं हैं, आपका सहयोग बना रहे वही हमारी ताकत होगी।

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर राष्‍ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव, भाजपा के संगठन मंत्री अरुण सिंह और भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर मौजूद रहे। झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय के बाद पहले ही बाबूलाल का कद बढ़ गया है। अब विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्‍य विपक्षी दल भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष की हैसियत में आ गए। बैठक में विधायक दल के नेता के चयन के बाद विधायकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष बनते ही बाबूलाल को बधाइयों का तांता लग गया है।

Raghubar Das

@dasraghubar

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रहे श्री @yourBabulal जी को @BJP4Jharkhand विधायक दल के नेता एवं प्रतिपक्ष नेता के पद पर सर्वसम्मति से चयन किए जाने पर बधाई। वे कुशल नेता, प्रखर वक्ता और सुलझे हुए प्रशासक हैं। सदन और सदन के बाहर राज्य हित से जुड़े मुद्दों पर उनकी भूमिका अहम रहेगी।

Twitter पर छबि देखें
Raghubar Das के अन्य ट्वीट देखें

भाजपा विधायक दल की इस बैठक के लिए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुरलीधर राव को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्‍त किया था। उनके साथ अरुण सिंह और ओम माथुर भी इस अहम बैठक में शामिल हुए। भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बाबूलाल मरांडी के नाम का विधायक दल के नेता के तौर पर एलान किया। बाबूलाल समेत अब भाजपा के कुल 26 विधायक हो गए हैं। इस बैठक में भाजपा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष के बाबत भी अहम चर्चा हुई। सभी विधायकों से अध्‍यक्ष के मसले पर रायशुमारी की गई है।