Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लालू की सेहत की जांच करेगा मेडिकल बोर्ड, दिल्‍ली एम्स ले जाने की तैयारी

विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लालू प्रसाद के न्यूरो, यूरोलॉजी समेत अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी सेहत की जांच करेंगे।

रांची। Lalu Prasad Yadav चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और इलाज के लिए रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए एम्स नई दिल्ली भेजने की कवायद तेज हो रही है। रिम्स में उनका इलाज कर रहे फिजिशियन डॉ. उमेश प्रसाद ने उनके लिए रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप से मेडिकल बोर्ड का गठन करने को कहा है।

विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लालू प्रसाद के न्यूरो, यूरोलॉजी समेत अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी सेहत की जांच करेंगे। इसके बाद मेडिकल बोर्ड की टीम लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स या अन्य बड़े संस्थान भेजे जाने पर मुहर लगाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप ने कहा कि लालू की सेहत की जांच रिपोर्ट जेल अधीक्षक को भेजी जाएगी।

उनके निर्देश के बाद ही मेडिकल बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में लालू प्रसाद करीब 13 गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। ऐसे में हर सप्ताह वे अपनी अलग-अलग बीमारियों से परेशान रहते हैं। रिम्स के डॉक्टर चाह रहे हैं कि दिल्ली एम्स में एक बार उनका बेहतर इलाज हो जाए ताकि गंभीर बीमारियों के उपचार संबंधित उचित दिशा-निर्देश मिल सके। लालू प्रसाद को किडनी की समस्या है, जबकि रिम्स में इसका कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। इन्हीं कारणों से डॉक्टर उन्हें एम्स भेजना चाहते हैं।

दांत उखाड़ने के बाद सूजन से परेशान

मंगलवार को रिम्स के ही डेंटल विभाग में दो दांत निकलवाने के बाद लालू प्रसाद के मसूड़ों में सूजन हो गया है। सूजन के कारण वे बुधवार को पूरे दिन दर्द से परेशान रहे। डॉक्टरों ने ठोस चीज खाने पर पाबंदी लगाई है।