Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें अस्पताल

मुख्यमंत्री ने कैंसर रोग से पीडि़ता आशिमा की मदद के लिए उचित कार्यवाही करने का निर्देश रांची जिला के उपायुक्त को दिया है।

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें। सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संवेदनहीनता कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रिम्स के बाहर एक असहाय मरीज इरफान का इलाज करवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इरफान का इलाज सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने रिम्स प्रबंधन को भी अविलंब अच्छे से इलाज करवाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसी तरह से रामगढ़, पाकुड़ और रांची के एक-एक मरीज के बारे में ट्वीट कर इलाज के लिए उचित निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ के डीसी को अपने जिले के प्रकाश नाम के एक व्यक्ति के स्वास्थ्य खर्च के लिए उचित मदद करने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि रामगढ़ जिला के प्रकाश को उनके अग्न्याशय से पत्थर हटाए जाने के बाद के इलाज के लिए प्रत्येक साल दो बार पीडी स्टैंट बदलवाना पड़ता है। वर्तमान वे इसकी पूरी प्रक्रिया में होने वाले एक लाख रुपये सालाना खर्च के लिए जूझ रहे हैं।

कैंसर पीडि़ता की मदद का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कैंसर रोग से पीडि़ता आशिमा की मदद के लिए उचित कार्यवाही करने का निर्देश रांची जिला के उपायुक्त को दिया है। उन्होंने कहा कि आशिमा के परिवार को अगर जरूरी सरकारी योजनाओं की मदद न मिली हो तो उसे भी सुनिश्चित कराया जाये। इसी तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को उनके विभाग और पाकुड़ जिला के डीसी के माध्यम से कैंसर के रोग से पीडि़त रुखसार परवीन की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।