Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से 5 दिनों तक रांची में, संघ समागम में देश के हालात पर गंभीर चर्चा

संघ के संगठन समागम में गुरुवार को संघ प्रमुख पूर्व गणवेशधारी स्‍वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

रांची। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज पांच दिनों के रांची दौरे पर आ रहे हैं। वे बुधवार को शाम में राजधानी पहुंचेंगे। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित संघ समागम में हिस्‍सा लेने आ रहे आरएसएस के सरसंघचालक डॉ मोहन मधुकर भागवत इस दौरान पांच दिनों के रांची प्रवास पर रहेंगे। वे रांची के मोरहाबादी में डॉ रामदयाल मुंडा फुटबाल स्‍टेडियम में होन वाले संघ समागम में देश के ताजा हालात पर गंभीर चर्चा में शिरकत करेंगे।

आरएसएस की बैठक में ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह  राकेश लाल ने बुधवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सर संघचालक मोहन भागवत के रांची आगमन के दौरान पांच दिवसीय बैठक में पर्यावरण संरक्षण, ग्राम विकास, जैविक खेती को बढावा देने आदि विषयों पर चर्चा होगी। 20 फरवरी के कार्यक्रम में सुबह 7.15 के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

संघ के संगठन समागम में गुरुवार को संघ प्रमुख पूर्व गणवेशधारी स्‍वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इसके बाद झारखंड बिहार के संघ के पदाधिकारियों के साथ उत्‍तर पूर्व क्षेत्र के संघ स्‍वयंसेवकों के साथ विभिन्‍न विषयों पर अलग-अलग बैठक करेंगे। इस बैठक में शाखा विस्‍तार, गांवों के विकास, पर्यावरण बचाने और गो सेवा आदि विषय पर भी बातें हो सकती हैं। माना जा रहा है कि सीएए, एनआरसी, एनपीआर और देश-राज्‍य के ज्‍वलंत मुद्दों पर भी संघ समागम में गहन मंथन हो सकता है।

बताया गया कि संघ प्रमुख का यह पांच दिवसीय प्रवास वर्तमान दौर में काफी अहम है। वे संगठनात्‍मक दृष्टि से प्रति वर्ष क्षेत्रवार प्रवास कर देश-राज्‍य के मसलों पर चर्चा करते हैं। इस बार तीन वर्ष पर झारखंड में डॉ मोहन भागवत का दौरा हो रहा है। अपने इस प्रवास के दौरान संघ प्रमुख 23 फरवरी को रांची से देवघर के लिए रवाना होंगे। इधर रांची के रामदयाल स्‍टेडियम के कार्यक्रम स्‍थल पर चाक-चौबंद सुरक्षा की व्‍यवस्‍था की गई है।

यहां अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। संघ समागम में बिना प्रवेश पत्र किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। यहां सुबह सात बजे तक ही प्रवेश की व्‍यवस्‍था की गई है। स्‍वयंसेवक अपनी शारीरिक क्षमता के प्रदर्शन के साथ ही गीत-संगीत की कला का प्रदर्शन भी करेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा।