Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला माँ को कैद कर कुंभ गए बेटे की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने किया तलब, विधायक ने कि कार्रवाई की मांग

बाबूलाल होंगे नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नेताओं की चर्चा; 21-22 को भाजपा में बड़ा एलान

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद प्रदेश भाजपा खुद को संभालने में लगी है। इस कड़ी में बाबूलाल मरांडी के तौर पर एक बड़े चेहरे की भाजपा में वापसी हुई है। बाबूलाल ने इस भूमिका के लिए भी खुद को तैयार कर रखा है। मिलन समारोह में उनका तेवर भी साफ तौर पर झलका। उन्होंने हेमंत सरकार पर सीधा प्रहार किया। बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी है।

इससे इतर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी शिद्दत से एक प्रभावी नेता की तलाश हो जो संगठन के कार्यकर्ताओं में नए सिरे से जोश भर सके। विधानसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा इस्तीफा दे चुके हैैं। गिलुवा का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है, लेकिन अब उनके स्थान पर नए नेता की ताजपोशी तय है। प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गैर आदिवासी नेता को दी जाएगी। इस बाबत बाबूलाल मरांडी से मशविरा के बाद आलाकमान अंतिम नतीजे पर पहुंचेगी।

21-22 को बाबूलाल के नाम की घोषणा संभव

बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके लिए भाजपा आलाकमान ने राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। राव 21 या 22 फरवरी को रांची आ सकते हैैं। इस दौरान विधायक दल की बैठक में बाबूलाल मरांडी को नेता चुने जाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। 28 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले भाजपा नेता विधायक दल का चयन कर लेना चाहती है ताकि सत्र के दौरान धारदार विपक्ष की भूमिका का निर्वहन किया जा सके।

प्रदेश अध्‍यक्ष के लिए इन नेताओं पर चल रही माथापच्ची

  1. दीपक प्रकाश – फिलहाल झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री हैैं। झाविमो के गठन के वक्त बाबूलाल मरांडी संग चले गए थे। बाद में वापस भाजपा में लौट आए।
  2. अनंत ओझा – राजमहल से लगातार दूसरी बार भाजपा के विधायक चुने गए हैैं। पृष्ठभूमि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की है। सांगठनिक विषयों पर इनकी अच्छी पकड़ है।
  3. गणेश मिश्रा – प्रदेश भाजपा में प्रशिक्षण संबंधी जिम्मेदारी है। निरसा से एक बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैैं।
  4. रविंद्र राय – प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैैं। कोडरमा से सांसद और धनवार से विधायक रह चुके हैैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था।
  5. सुनील कुमार सिंह – चतरा संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीतकर सांसद बने हैैं। प्रदेश भाजपा के महामंत्री भी रहे हैैं।
  6. प्रदीप वर्मा – प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष हैैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बेहतर ताल्लुक। हालिया विधानसभा चुनाव में संताल के प्रभारी थे।रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद प्रदेश भाजपा खुद को संभालने में लगी है। इस कड़ी में बाबूलाल मरांडी के तौर पर एक बड़े चेहरे की भाजपा में वापसी हुई है। बाबूलाल ने इस भूमिका के लिए भी खुद को तैयार कर रखा है। मिलन समारोह में उनका तेवर भी साफ तौर पर झलका। उन्होंने हेमंत सरकार पर सीधा प्रहार किया। बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी है।इससे इतर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी शिद्दत से एक प्रभावी नेता की तलाश हो जो संगठन के कार्यकर्ताओं में नए सिरे से जोश भर सके। विधानसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा इस्तीफा दे चुके हैैं। गिलुवा का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है, लेकिन अब उनके स्थान पर नए नेता की ताजपोशी तय है। प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गैर आदिवासी नेता को दी जाएगी। इस बाबत बाबूलाल मरांडी से मशविरा के बाद आलाकमान अंतिम नतीजे पर पहुंचेगी।

    21-22 को बाबूलाल के नाम की घोषणा संभव

    बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके लिए भाजपा आलाकमान ने राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। राव 21 या 22 फरवरी को रांची आ सकते हैैं। इस दौरान विधायक दल की बैठक में बाबूलाल मरांडी को नेता चुने जाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। 28 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले भाजपा नेता विधायक दल का चयन कर लेना चाहती है ताकि सत्र के दौरान धारदार विपक्ष की भूमिका का निर्वहन किया जा सके।

    प्रदेश अध्‍यक्ष के लिए इन नेताओं पर चल रही माथापच्ची

    1. दीपक प्रकाश – फिलहाल झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री हैैं। झाविमो के गठन के वक्त बाबूलाल मरांडी संग चले गए थे। बाद में वापस भाजपा में लौट आए।
    2. अनंत ओझा – राजमहल से लगातार दूसरी बार भाजपा के विधायक चुने गए हैैं। पृष्ठभूमि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की है। सांगठनिक विषयों पर इनकी अच्छी पकड़ है।
    3. गणेश मिश्रा – प्रदेश भाजपा में प्रशिक्षण संबंधी जिम्मेदारी है। निरसा से एक बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैैं।
    4. रविंद्र राय – प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैैं। कोडरमा से सांसद और धनवार से विधायक रह चुके हैैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था।
    5. सुनील कुमार सिंह – चतरा संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीतकर सांसद बने हैैं। प्रदेश भाजपा के महामंत्री भी रहे हैैं।
    6. प्रदीप वर्मा – प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष हैैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बेहतर ताल्लुक। हालिया विधानसभा चुनाव में संताल के प्रभारी थे।