Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

किसी भी हाल में जमीन का कब्जा भू माफियाओ के करने नही देंगे: पंकज 

कुन्दरूखुर्द में धार्मिक स्थल की भूमि को भू माफियाओ द्वारा फर्जी कागजात बनाकर जमीन को कब्जा किया जा रहा है, इसी को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक, जमीन को बचाने के लिए बनी रणनीति

Ramgarh/Newslens : कुन्दरूखुर्द में धार्मिक स्थल की भूमि को भू माफियाओ द्वारा फर्जी कागजात बनाकर जमीन को कब्जा किया जा रहा है। इस बाबत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपकर जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग की है। इसको लेकर रविवार को कुंदरू में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो मौजूद थे।

बैठक में जमीन बचाने को लेकर सभी ग्रामीण एकजुट हुए और जमीन को नहीं बिकने देने की रणनीति बनाई। मौके पर उन्होंने कहा है कि मौजा कुंदरूखुर्द अंतर्गत खाता 77 प्लॉट नंबर 1590, 1625 इत्यादि कुल रकबा 17 एकड़ 18 डिसमिल भूमि भगवान राधाकृष्ण ट्रस्ट की भूमि है। धार्मिक स्थल की भूमि जिसकी जमाबंदी अंचल रामगढ़ अंतर्गत राजस्व ग्राम कुंदरूखुर्द के राजस्व पंजी 2 में भगवान राधाकृष्ण के नाम जमाबंदी कायम है। परंतु कुछ भू माफियाओ द्वारा वर्तमान समय में उक्त धार्मिक स्थल की भूमि को फर्जी दस्तावेज के आधार पर हड़पने व विभिन्न व्यक्तियों के हाथों बिक्री कर देने के लिए लगे हुए है। उक्त जमीन पर चहारदीवारी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यदि धार्मिक स्थल की भूमि को बेच दिया जाता है तो गांव में अशांति फैल जाएगी। साथ ही धार्मिक भावना पर आघात होगा। इस बाबत ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य पर अविलंब रोक लगाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बैठक में महेश बेदिया, जिलानी खान, रंजीत करमाली, झलकु बेदिया, संदीप कुमार, जगरनाथ महतो, हीरालाल महतो, कोलेश्वर महतो, पंचम महतो, रंजीत महतो, रामेश्वर बेदिया, पवन कुमार, जगदीश बेदिया, गेंदलाल बेदिया, भास्कर बेदिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।