Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व अधिकारी की बेटी को भेजता था गंदे मैसेज, पुलिस ने आरोपी को धनबाद से किया गिरफ्तार

अप्रैल 2019 से ही विशाल उनकी बेटी के मोबाइल पर गंदी-गंदी बातें एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मैसेज करने लगा।

नामकुम। पूर्व अधिकारी की बेटी के मोबाइल पर जाति सूचक एवं गंदा मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने धनबाद निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। मामले में अधिकारी ने 13 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार उनकी बेटी पूर्व में जिस बैंक में कार्यरत थी, वहीं विशाल म्यूचुअल फंड के काम से आता था। बैंक आने के क्रम में विशाल ने उनकी बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया।

अप्रैल 2019 से ही विशाल उनकी बेटी के मोबाइल पर गंदी-गंदी बातें एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मैसेज करने लगा। तंग आकर बेटी ने मोबाइल नंबर बंद करवा दिया। इसके बाद भी विशाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। विशाल बेटी के साथ काम करने वाले अन्य साथियों के मोबाइल पर बेटी को लेकर गंदी बातें एवं जाति सूचक बाते पोस्ट करने लगा। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने विशाल को धनबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।