Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को मुआवजे के रूप में 8 लाख 25 हज़ार रुपये मिलेंगा : योगेंद्र पासवान

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग,भारत सरकार के सदस्य योगेंद्र पासवान गैंग रेप की पीड़िता से की मुलाकात

Ramgarh/Newslens : स्पीडी ट्रायल के तहत कठोर कार्रवाई के साथ सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को मुआवजे के रूप में 8 लाख 25 हज़ार रुपये मिलेंगे ये बाते आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य योगेंद्र पासवान ने रामगढ में कही।

रामगढ में बीते दिनों एक दलित लड़की के साथ हुई गैंगरेप मामले को लेकर आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) के सदस्य योगेंद्र पासवान पीड़िता और उनके परिजनों से मुलाकात की ।
योगेंद्र पासवान ने बताया कि हमने पुलिस को निर्देश दिया है कि आरोपियो को स्पीडी ट्रायल कर जल्द सजा दिलवाने का काम करे, वही पीड़िता को मुआवजे की राशि का जो प्रावधान है, उसके तहत जिला कल्याण विभाग की तरफ से पीड़िता को आठ लाख पच्चीस हजार रुपया एक सप्ताह के अंदर दिया जायेगा, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं की पूर्णवृति न हो इसके लिये आरोपियो की सामाजिक बहिष्कार होना जरूरी है।
गौरतलब है कि 7 फरवरी 2020 को रामगढ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में एक लड़की सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई थी, इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के चारो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।