Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित को 10 साल की कैद, 45 हजार जुर्माना

बरियातू के जोड़ा तालाब की युवती को सत्तार कॉलोनी निवासी आरोपी फराज अंसारी बहला-फुसलाकर भगा ले गया

रांची। रांची की अदालत ने युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपित पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। शुक्रवार को मार्तंड प्रताप मिश्रा की अदालत ने सजा सुनाई। जुर्माना नहीं देने पर आरोपित फराज अंसारी को चार माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। घटना बरियातू थाना कांड संख्या 65 /2011 का है।

बरियातू के जोड़ा तालाब की युवती को सत्तार कॉलोनी निवासी आरोपी फराज अंसारी बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के पिता ने 4 मार्च 2011 को थाना में आरोपित के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपित फराज अंसारी का मोबाइल रिचार्ज का दुकान था। यहां युवती बराबर मोबाइल का रिचार्ज कराने आती थी।

आरोप है कि एक दिन युवती रिचार्ज कराने पहुंची तो आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। युवती को जब होश आया तो उसने खुद को कोलकाता में पाया। वहां युवती के साथ आरोपित ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान डॉक्टर, पीडि़त युवती, उसके पिता तथा जांच पदाधिकारी की गवाही हुई। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया।