Logo
ब्रेकिंग
AJSU दस सीटों पर, BJP 68, JDU 2 और LJP एक सीट पर लड़ेगी चुनाव Jharkhand Election 2024 झारखंड में दो चरणों में होंगे चुनाव, EC ने किया तारीखों का ऐलान, जाने झारखंड... रामगढ़ जिले के 18 साक्षर आरक्षी को एएसआई और दो पदाधिकारी को मिली एसआई में प्रोन्नति अवैध शराब कारोबारियों के गिरोह का पर्दाफाश, नकली शराब, खाली बोतल व स्टिकर बरामद रामगढ़ पुलिस ने 10 दिन के अंदर किया लू*ट कां*ड का पर्दाफाश,तीन गि*रफ्तार फूटबॉल मैदान को सेना के अधिकार से मुक्त करने की मांग, CEO को सौंपा ज्ञापन BFCL कर्मचारियों के बच्चों ने भोजन व प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता जैसे मुद्दों पर किया नाटक मंचन नवरात्र के प्रथम दिन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने रांची स्थित आवास में की... एटीएम काट कर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिर*फ्तार, 05 गिरफ्तार पीआईबी रांची द्वारा रामगढ़ कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में 'क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला - वार्तालाप' का...

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 अफसरों का तबादला, सुनील वर्णवाल राजस्व पर्षद में सदस्य बने

प्रधान सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग। इन्हें मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार।

रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अफसरों का तबादला कर दिया है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार की शाम इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रधान सचिव रहे सुनील कुमार वर्णवाल को राजस्व पर्षद में अपर सदस्य बनाया गया है। अजय कुमार सिंह कार्मिक व विनय चौबे को नगर विकास सचिव बनाया गया है।

कौन कहां गए

  • अजय कुमार सिंह : प्रधान सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग। इन्हें मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार।
  • सुनील कुमार वर्णवाल : अपर सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखंड।
  • विनय कुमार चौबे : सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग। ये जुडको के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
  • प्रशांत कुमार : सचिव ग्रामीण विकास के अतिरिक्त झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक भी होंगे।
  • राम लखन गुप्ता : विशेष सचिव, योजना सह वित्त विभाग।