रामगढ़ थाना से फरार आफताब अंसारी कि बरामदगी मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए
एक ओर जहां थाने में करीब 8 घंटे जमकर बवाल किया, वही
देर रात सड़क पर उतरकर विरोध व्यक्त करते हुए जगह-जगह पर टायर जलाकर आग जनी कर दिया!
जिससे सड़क पर आवा गमन अवरुद्ध हो गया, जिससे बाद एक्शन मोड में आईं रामगढ़ पुलिस और खुद एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने देर रात्रि मोर्चा संभाल लिया और शांति व्यवस्था को कायम करवाने के लिए डटे रहे, एसडीपीओ प्रमेश्वर प्रसाद लाठी उठाकर ख़ुद मोर्चा संभाल लिया। और ख़ुद सड़क पर जलाए गए टायर को हटाकर भीड़ को सड़क से हटाया। जिसके बाद पूरी पुलिस फ़ोर्स सड़क पर उतरकर भीड़ को खदेड़ दिया। और फिर आवागमन सामान्य हो पाया। इधर
माहौल बिगाड़ने के आरोप में राजेश सिन्हा, दीपक सिसोदिया सहित कई अन्य पर एफ़आईआर भी किया गया!
तो इधर इस मामले में आईजी के निर्देश पर एसपी अजय कुमार ने रामगढ़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह और ओडी पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है। वन्ही प्रहरी संत्री में तैनात गृहरक्षको को रामगढ़ थाना से सेवा मुक्त कर दिया गया है! साथ ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पर अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है।!
इस मामले पर कांग्रेसी नेता शहजाद अनवर ने कई सवालिया निशान खड़े करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है!
इधर पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। इस संबंध में पतरातु एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि आफताब थाने में तैनात कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जो सीसीटीवी फुटेज में उसे भागते स्पष्ट देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और इस संदर्भ में तमाम लापरवाह व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी!
आपको बता दे कि
इस मामले में आफताब की पत्नी सालेहा खातून ने रामगढ़ थाने में एक आवेदन भी दिया है। सालेहा ने बताया है कि उसका पति रामगढ़ शहर के चट्टी बाजार स्थित आर्सी गारमेंट में काम करता था। 23 जुलाई को उसके पति के विरुद्ध रामगढ़ थाने में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था। उसी दिन लगभग 3:00 बजे एक कार से कुछ लोग दुकान में पहुंचे और घुसकर उसके पति के साथ मारपीट की। उसे घसीटते हुए दुकान से बाहर निकाला गया और कई लोगों ने आफताब को बेदर्दी से पीटा। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और उसके पति को थाने ले गई।
हालांकि थाना से फरार होने के बाद लापता आफताब अंसारी का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस रामगढ़ लेकर आई है। जहां चिकित्सकों की पूरी टीम वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है।
वही पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने परिजनों से शांति व्यवस्था बनाए रखने कि अपील करते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है!
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई...
झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर!
गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ...
रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर
युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान!
आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण
रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित
रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान
प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।
