CBSE के 10वीं रिजल्ट में राधा गोविंद स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छा परीक्षाफल लाकर किया विद्यालय का नाम रोशन!
रामगढ़: CBSE के द्वारा 10वीं का परीक्षाफल प्रकाशित किया गया, जिसमें राधा. गोविंद सीनियर सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा ।
10वीं का परीक्षाफल प्रकाशित हुवा जिसमे विद्यालय के सभी विद्यार्थी पास हुए , अर्चना कुमारी 97.6%, अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया समीक्षा कुमारी 94%, द्वितीय स्थान स्नेहा कुमारी 93.8 %, प्राप्त कर तृतीय रंजीत कुमार 93.6%, उजेफा खान 92.4%, आदर्श कुमार 92.2%, सुजल कुमार मुंडा 92.2%, सुभोमिता सेन 90.6%, रेहान खान 90.6%, लक्ष्मी कुमारी 90.4%,मधु कुमार 90.2% प्राप्त कर अपना माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रौशन किया । कुल 150 विद्यार्थियों ने 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए जिसमें 11 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक प्राप्त किए 50 विद्यार्थियों ने 80% से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन माननीय श्री बी एन साह, सचिव सुश्री प्रियंका कुमारी, वित्त लेखा पदाधिकारी डॉ० संजय कुमार, ट्रस्टी श्री अजय कुमार प्राचार्य डॉ० सुजीत कुमार मोहंती, प्रशासक श्री के० एन० सिंह तथा समस्त शिक्षकवृंद ने बधाई एवं शुभकामना दी
