Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़ के लगातार दूसरी बार प्रधान बने परमिंदर सिंह कालरा

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़ के लगातार दूसरी बार प्रधान बने परमिंदर सिंह कालरा

समाज के लिए काम किया है और काम करेंगे: कालरा

रामगढ़ l गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़ के प्रधान पद,सत्र 2024-27 के लिए 9 जनवरी को चुनाव शांतिपूर्ण संप्पन हो गयाl मतदान व मतगणना की सारी प्रकिया गुरुद्वारा परिसर में पूरी की गईl मतदान गुरुवार को प्रात: नौ बजे से प्रारंभ होकर दिन के तीन बजे तक चलाl साढे़ तीन बजे से मतगणना प्रारंभ की गईlपहला मतदान जगजीत सिंह सोनी व प्रीतलाल सिंह छाबडा ने संयुक्त रूप से दियाlवहीं अंतिम वोट चुनाव कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चमन ने दियाl सुबह से ही चुनाव को लेकर गहमागहमी गुरूद्वारा श्रीगुरू सिंह सभा परिसर में रहीl
मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चमन, चुनाव कमेटी के सदस्य गुरप्रीत सिंह चाना, हरमिंदर सिंह जॉली व कवंलजीत सिंह लांबा ने परिणाम की विधिवत घोषणा कीl कमेटी ने बताया कि प्रधान के पद के लिये दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला हुआl बताया कि चुनाव में मतदाताओं की संख्या 412 हैlइसमें से 352 लोगों ने अपना मतदान कियाl तीन वोट को रद्द किया गयाlइसमें परमिंदर सिंह जस्सल उर्फ पप्पू जस्सल को 114 व परमिंदर सिंह कालरा उर्फ जानू कालरा को 235 वोट मिलेlइस प्रकार परमिंदर सिंह कालरा गुरूद्वारा श्रीगुरू सिंह सभा रामगढ के प्रधान सत्र 2024-27 के चुने गयेlशुक्रवार को गुरुद्वारा के सुबह के दीवान में विजयी उम्मीदवार को प्रमाण-पत्र दिया जायेगाl
चुनाव के परिणाम आने के बाद विजयी उम्मीदवार परमिंदर सिंह कालरा उर्फ जानू कालरा ने कहा कि वे सिख संगत के आभारी हैं कि संगत ने एक बार फिर से सेवा करने का अवसर हमें दिया है. नये सत्र में बेहतर काम कर मिशाल बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि वे साध संगत के लिए काम किया है आगे और बेहतर काम करेंगे. कहा कि समाज के लिये हर क्षेत्र में योजना बद्ध तरीके से काम को किया जायेगा. समाज ने जिस विश्वास से हमें सेवा का अवसर दिया है. उस पर पूरा खरा उतरने का काम किया जायेगाl