Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नवनिर्मित श्रीश्याम मंदिर में बाबा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्य तैयारी शुरु

3 से 7 फरवरी तक होगा पांच दिनों का अनुष्ठान

रामगढ़ : ये उत्साह का नज़ारा प्रभु श्याम के दीवानों की है, और उत्साह हो भी क्यों ना, ज़ब 25 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अब बाबा खाटू श्याम अपने नवनिर्मित नेहरू रोड स्थित श्याम मंदिर में विराजने जा रहे हैं! 3 से 8 फरवरी 2025 तक भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बाबा का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है!
इसी को लेकर श्याम प्रेमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के नेहरू रोड स्थित नवनिर्मित श्रीश्याम मंदिर में हुई! जहाँ श्रीखाटू श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य और आकर्षक रूप से मनाने का संकल्प लिया गया! 3 से 8 फरवरी 2025 तक होने वाले पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूजन, हवन के साथ प्रतिदिन कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके तहत मंगलवार की शाम मंदिर में ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य, भूदाता, दानदाता समेत प्रबुद्ध लोगों की बैठक हुई और सभी ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य रुप से मनाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष सांवर कुमार अग्रवाल ने सभी का स्वागत कर कहा कि वर्षों से श्री श्याम भक्तों को बाबा के आगमन की प्रतीक्षा थी। मंदिर में श्याम सरकार विराजमान होंगे और भक्तों का सपना साकार होगा। वहीं,श्याम बाबा के साथ भगवान श्रीगणेश और श्रीबालाजी महाराज भी प्रतिष्ठित होंगे। सचिव अनिल कुमार गोयल ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि

वही मंच संचालन कर रहे कमल बगड़िया ने बताया कि बाबा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बाबा के खजाने का विशेष कूपन जारी की गई है, यह मंदिर समिति से प्राप्त किया जा सकता है।
भवन निर्माण मंत्री रमेश अग्रवाल ने कहा कि मंदिर के साथ धर्मशाला का भी निर्माण किया गया है। लिफ्ट की व्यवस्था उपलब्ध है। आपको बता दे मंदिर निर्माण के कार्य में रमेश अग्रवाल पिछले 10 वर्षों से दिन रात लगे हुए है। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य श्याम परसरामपुरिया ने श्याम भक्तों को धन्यवाद दिया। वही आमसभा का समापन कमल बगड़िया द्वारा प्रभु श्याम के भजन की प्रस्तुति प्रभु श्याम की गई प्रस्तुति कर की गई!