Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

फूटबॉल मैदान को सेना के अधिकार से मुक्त करने की मांग, CEO को सौंपा ज्ञापन

रामगढ़! छावनी परिषद् रामगढ़ कैन्ट में एकमात्र सुभाषचन्द्र बोस क्रीड़ा स्थल फूटबॉल मैदान को सेना के अधिकार से मुक्त करने के सवाल पर शुक्रवार को छावनीपरिषद कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन हुआ। घोषित कार्यक्रम के तहत परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनमोल सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने संबोधित किए। बताया गया की छावनी परिषद् रामगढ़ की जनता एवं खेल प्रेमियों को खेलने तथा सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु एकमात्र सुभाषचन्द्र बोस क्रीडा स्थल फुटबॉल मैदान शहर के मध्य में अवस्थित है। छावनी परिषद् का विलय राज्य इकाई नगर परिषद रामगढ़ में किए जाने की प्रक्रिया में है। विलय की संवैधानिक प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया के तहत फुटबॉल मैदान सेना को सौपने की सूचना है।यदि यह मैदान सेना के अधिकार में जाता है तो आमजनों सहित खेल प्रेमियों को परेशानी होगी।


लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोक यानि जनता जनार्दन सर्वोपरि है। रामगढ़ की जनता की मांग है कि विगत कई वर्षों से उक्त फूटबॉल ग्राउण्ड आम जनता की उपयोग हेतु उपलब्ध रहा है। धरना प्रदर्शन के माध्यम से चेतावनी दिया गया यह तो सांकेतिक धरना-प्रदर्शन है।मैदान सेना को सौपा गया तो आंदोलन तेज होगा। मैदान के सवाल पर अनवरत आंदोलन जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्य अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा गया। मौके पर राजीव जायसवाल, प्रोफेसर संजय सिंह, शशी पांडेय, बद्री विश्व कर्मा, अशोक यादव, आंसू पांडेय, गौतम महतो, अंकित अग्रवाल, पप्पू जैसल, जोगेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, हर्षजीत सिंह, राहुल,कुमार, ऋषिकेश सिंह, शीतल सिंह, सौरव जायसवाल, रमेश महतो आदि उपस्थित थे।