Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उत्पाद कार्यालय द्वारा चलाया गया सघन छापामारी अभियान

रामगढ़: दिनांक 02.10.2024 एवं 03.10.2024 को ड्राई डे एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद श्री सुनील कुमार चौधरी के द्वारा उत्पाद बल एवं सशस्त्र गृहरक्षकों के सहयोग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों अंतर्गत सघन व व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया।*

*छापामारी अभियान के दौरान गोला थाना अंतर्गत शोभा लाईन होटल, पुराना सिरका एवं रजरप्पा थाना अंतर्गत मुरुबन्दा एवं रामगढ़ थाना अंतर्गत होटल टी एंड ट्रीट, महादेव होटल, लवली होटल, थालसा होटल, सम्राट होटल, राधा लाईन होटल आदि जगहों से छापामारी कर 48 बोतल बीयर, 10 पीस केन बीयर एवं 50 बोतल विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब सहित कुल 36 लीटर अवैध बीयर एवं 12 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया । उक्त छापामारी अभियान में शोभा होटल से जीतू महथा, लवली होटल से लवली साव एवं थालसा होटल से कमल किशोर तिग्गा को गिरफ्तार किया गया। जबकि मुरुबन्दा के रविन्द्र कुमार, पुराना सिरका के योगेंद्र महतो, सम्राट होटल के संचालक भीम कुमार कुशवाहा एवं थालसा होटल के संचालक विजय कुमार कच्छप के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धारा 47(a) एवं अन्य धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। इस अभियान में उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार एवं अधीनस्थ सशस्त्र गृहरक्षक के जवान शामिल थे।