Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ में मनाई गयी गांधी जयंती इसी पावन धरती पर 1940 में महात्मा गांधी का हुआ था आगमन

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ जिला के दामोदर नदी किनारे मुक्तिधाम में गांधी जी के स्थापित अस्थि कलश पर लोगो ने पुष्पांजलि देकर भजन कीर्तन कर गांधी जी को याद किया।
गांधी जी के साथ साथ लाल बहादुर शास्त्री को भी याद कर उन्हें नमन किया गया ।
गांधी जयंती के मौके पर मुक्तिधाम संस्था परिवार के साथ साथ शहर के कई गणमान्य लोग, जिला उपायुक्त श्री चंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की विशेष मौजूदगी में महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और बापू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए भजन कीर्तन किया।

मुक्तिधाम से संबंधित इतिहास के बारे में विशेष जानकारी देते हुए उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक महोदय सहित समाजसेवी कमल बगड़िया ने कहा कि रामगढ़ एक ऐतिहासिक धरती है जहां
1940 में रामगढ में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था जिसमें में गांधी जी के साथ उस वक्त के कई दिग्गज नेता यहां रामगढ़ आए थे और बापू ने इसी स्थल से आज़ादी को लेकर हुंकार भरी थी, रामगढ़ में गांधी जी के साथ सुभाष चंद्र बोस जी का भी आगमन हुआ था और यहीं पर नरम दल और गरम दल की स्थापना भी हुई थी और यही वह पवित्र स्थल है जहां पर बापू गांधी की अंत्येष्टि के उपरांत उनकी अस्थि कलश को यहां दामोदर नदी में प्रवाहित किया गया था।