Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पर लगाया अपशब्द कहने का आरोप, एसटी-एससी थाने में केस दर्ज करने का दिया आवेदन! पुलिस ने की जांच शुरू

कांग्रेस पार्टी का विवाद जिला कार्यालय, ब्लॉक चौक होते हुए रामगढ़ थाना पहुंच गया!
यह वाक्या सोमवार को रामगढ़ जिला कार्यालय में पर्यवेक्षक की बैठक के दौरान का है!

जहाँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान और पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर के बीच विवाद उत्पन्न हो गई। बैठक के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सूनी हुई।
इसके बाद दोनों के बीच ब्लॉक चौक के समीप भी काफी बहस हुआ। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने एसटी-एससी रामगढ़ थाना में आवेदन दिया। जिसमे उन्होंने कहा कि चितरपुर निवासी शहजादा अनवर कार्यालय में पहुंच कर मुझे भरी सभा में जातिसूचक गाली देते हुए अपमानित किया। सबके सामने बेइज्जत किया। समझाने पर भी नहीं माने। वे काफी उत्तेजित थे। थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान की शिकायत पर रामगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि शहजादा अनवर कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता हैं। उनकी काफी इज्जत करता हूं। लेकिन सोमवार को उन्होंने मुझे काफी बेइज्जत किया। वे रामगढ़ विधानसभा से खुद और अपने समर्थक का नाम भेजने का दबाव बना रहे थे। बैठक के दौरान आपा खो बैठे। सभी मामले की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दिया गया है। कांग्रेस पार्टी में किसी की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।