Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार

रामगढ़ : लेवी के लिए ठेकेदारों को धमकी देने वाले पांडे गिरोह के चार शातिर अपराध कर्मियों को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है!
आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
गिरफ्तार सभी अपराधी रामगढ़ और हजारीबाग जिले में चल रहे विकास कार्यों में ठेकेदारों से लेवी की मांग करते थे। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 14 मोबाइल और दो मोटरसाइकिल जब्त की है ।

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि भदानीनगर ओपी क्षेत्र की देवरिया पंचायत भवन के पास पीसीसी रोड निर्माण करने वाले ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए पांडे गिरोह के चार-पांच अपराधी इकट्ठा हुए हैं। सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिस पुलिस टीम ने देवरिया पंचायत भवन के पास से दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों को संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए देखा। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार सभी व्यक्ति भागने लगे.इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर मतकमा चौक रेलवे फाटक के पास पांच अपराधियों में चार को धर दबोचा।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी काफी शातिर हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश साव, मुकेश साव और सूरज सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी फर्जी तरीके से सिम कार्ड लेते थे और अलग-अलग मोबाइल से क्षेत्र में काम कर रहे ठेकेदारों को लेवी के लिए धमकी देते थे। एसपी ने बताया कि जल्द ही संगठित गिरोह को संचालित करने वाले मुख्य आरोपी भी पकड़ा जाएगा।