Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

नन्हे मुन्ने बच्चों कि प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया

रामगढ़ : किड्स वर्ल्ड स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों में जन्माष्टमी के अवसर पर राधा कृष्ण की लीला को प्रस्तुत किया शहर के बाजार टांड स्थित किड्स वर्ल्ड के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विद्यालय के परिसर में कृष्ण लीला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। कार्यक्रम की शुरुआत श्री कृष्ण की मूर्ति के समक्ष श्री भीम कुशवाहा सर ने दीप प्रज्जवलित करके किये इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने राधा कृष्ण पर आधारित झांकियां नृत्य, नाटक एवं संगीत के प्रस्तुति कर कार्यक्रम की उपस्थित सभी दर्शक गणों का मन आनंदित किया इस दौरान बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न बच्चों ने देवी देवताओं का रूप में अपनी प्रस्तुति किये। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता को संपन्न किया इसके पश्चात विद्यालय के निर्देशक आनंद कुशवाहा एवं इंचार्ज अविनाश कुमार ने बच्चों को मिष्ठान और चॉकलेट वितरित कराया अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नेहा कुमारी ने धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं तानिया गुप्ता पूजा,अग्रवाल राजश्री,अर्चना साहनी, प्रगति, माही, प्रियंका, सरोज, वर्षा, निधि, इशिका,काजल,पूजा, रश्मि, कोमल, संजय, रमेश विश्वकर्मा एवं सभी अभिभावक गण व छात्र छात्राएं सम्मिलित थे।