Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ 27 जुलाई से एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को चलाया जा रहा।

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ 27 जुलाई से एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को चलाया जा रहा। इस अभियान को मां से जोड़ा गया है। साथ ही लक्ष्य रखा गया है कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए। भावनात्मक जुड़ाव के बाद हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाएगा।
यह हमारी माँ और माँ प्रकृति के प्रति एक श्रद्धांजलि है।
आज इस कार्यक्रम के दूसरे दिन भी गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रकृति मां के प्रति श्रद्धाभाव अर्पित किया।कार्यक्रम में आए विशेष अतिथि श्री नितिश कुमार डीएफओ रामगढ़, प्रसून कुमार रीजनल मैनेजर एसबीआई रामगढ़, एवं पूना श्रीं मैनेजर रामगढ़ मेन‌ ब्रांच एसबीआई ,को पुष्प गुच्छ भेंट कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में कक्षा 6 और 12 साइंस बी.के सभी बच्चे उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि नीतीश कुमार जी ने यह बताया कि हमें पौधे की कैसे देखभाल करनी चाहिए ।उन्होंने यह कहा कि जिस प्रकार हमारी मां हमें प्यार ,दुलार एवं हमारी सुरक्षा करती हैं उसी प्रकार हमें पेड़ों की भी सुरक्षा एवं देखभाल करनी चाहिए । मुख्य अतिथियों के द्वारा बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा बच्चों में डेढ़ सौ पौधों को बांटा गया । स्कूल प्रबंधक कमेटी एवं प्राचार्य महोदय के द्वारा आए हुए अतिथियों को मोमेंटो तथा शाल देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों एवं स्कूल प्रबंधक कमेटी द्वारा बच्चों को पेड़ बेट गए और उनका विशेष ध्यान रखना को कहा गया जिससे हमारी प्रकृति सुरक्षित रह सके और वातावरण स्वच्छ रह सके हम एक स्वस्थ एवं सुंदर वातावरण का निर्माण कर सकें। स्कूल के बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में एक स्वागत गीत, कविता,एवं भाषण भी प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरजाप सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि डी.एफ.ओ सर की बातों का ध्यान रखते हुए हम अत्यधिक से अत्यधिक पेड़ लगाएंगे और अपने वातावरण को स्वच्छ तथा सुरक्षित रखेंगे।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह जस्सल और सरदार कुलजीत सिंह कालरा, उपाध्यक्ष सह प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह लांबा सहित स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार परमजीत सिंह चमन,सरदार हरदीप सिंह, सरदार पुश्विंदर सिंह छाबड़ा, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार इंद्रपाल सिंह सैनी, सरदार ब्रह्म भसीन, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली मीडिया प्रभारी सरदार करमजीत सिंह जग्गी भी उपस्थित रहें।