Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है

रामगढ़ : सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्योगों की उन्नति से हीं राष्ट्र के समग्र विकास और ख़ुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा । उक्त उद्बोधन लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में प्रदेश के उद्यमियों को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद ने किया । श्री प्रकाश ने कहा हमारा देश उत्कृष्ट उत्पाद से लेकर शिक्षा तक विश्व गुरु रहा है । शिक्षा के क्षेत्र में नालंदा विश्वविद्यालय अनुकरणीय उदाहरण है । उत्पाद की दृष्टि से लंदन में हमारे कपड़े की ख़रीद लाइन लगा कर करते थे तो मसालें दुनियाँ भर में लोकप्रिय थे । इसके पीछे हम सब वसुधैव कुटुंबकम् की धारणा का अनुशरण करते थे । राष्ट्रीय सचिव और झारखंड प्रभारी इन्द्र अग्रवाल ने कहा झारखंड में सफलता से उद्योग चलाने वाला उद्यमी दुनियाँ की हर चुनौती को झेलने में सक्षम हो जाता है । प्रदेश अध्यक्ष विजय छापरिया ने सरकार की उदासीनता से प्रदेश में उद्योगों पर पड़ते प्रतिकूल प्रभाव पर प्रकाश डाला । प्रदेश महामंत्री विजय मेवाड़ ने कहा औद्योगिक उन्नति से झारखंड की तरक़्क़ी का भी मार्ग प्रशस्त होगा । उद्यमियों की मौजूदा समस्याओं के निराकरण पर बल दिया । प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा ने कहा उद्यमियों के समक्ष ज़मीन से लेकर पूँजी की व्यवस्था करने के अलावा स्थानीय समस्याओं का जिक्र करते हुए सरकार का ध्यानाकृष्ट कराया । श्री झा ने कहा उद्योगों के तकनीकी अपग्रडेशन के ज़रिए वैश्विक प्रतिस्पर्धा का हिस्सा आसानी से बनाया जा सकता ।

इस अवसर पर एम एस ई मंत्रालय भारत सरकार ने निर्यात संवर्धन पर प्रस्तुति से निर्यात के अवसरों से उद्यमियों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया ।
उद्यमी सम्मेलन की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा और माँ भारती की तस्वीर पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई । श्रीफल एवम् अंग्वस्त्र से अतिथियों को सम्मानित किया गया । ज़िला इकाई के अध्यक्ष अनिल गोयल ने अतिथियों का सम्मानित करते हुए ज़िला इकाई के कार्यों की चर्चा की । चार उद्यमियों में आदित्य अग्रवाल , पीयूष बेरलिया तथा राँची से रमेंद्र कुमार व राजीव वर्मा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने अंग वस्त्र पहना कर सदस्यता दी । मंच संचालन वरुण बागड़िया ने किया एम एस एम ई के संयुक्त निदेशक इंद्रजीत यादव (भा. प्र. से. ) , सहायक निदेशक गौरव कुमार , एफ़ जे सी सी आई के महासचिव परेस गट्टानी , उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा , सरायकेला ज़िला सचिव सपन मजूमदार , प्रांतीय कार्यकारी सदस्य श्रीमती आशा सिन्हा , राँची महानगर महिला इकाई की सचिव नीतू सिंह, अखिलेश्वर नारायण सिंह , एफ़ जे सी सी आई के पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया , संयुक्त अमित शर्मा , शैलेश अग्रवाल , प्रकाश हेतामसरिया , सुनील गुप्ता , सत्यप्रकाश पांडेय , विनोद शर्मा , जमशेदपुर से प्रदीप जैन , निलेश सेठ , विश्व हाजरा , मनोज सिंह , विकास चंद्र , राकेश अग्रवाल , रामगढ़ से राधेश्यम अग्रवाल गोविंद मेवाड़ , आनंद चौधरी ,आनंद सराफ़ , विजय पोद्दार , संजय शर्मा , उमेश राजगढ़िया , सूरज अग्रवाल , जे पी सिंह , राजेश अग्रवाल , सचिन अग्रवाल , राजेश मानकसिया, रुपेश गुप्ता , रामप्रवेश गुप्ता , अरविंद अग्रवाल , रोहित पंसारी , मनमोहन सिंह लांबा ,अमन सिंह दुमका से के एन सिंह आदि अनेक उद्यमी प्रदेश के कई ज़िलों से शामिल हुए । रामगढ़ ज़िला इकाई के ज़िला सचिव अखिलेश ने ध्यान ज्ञापन किया ।