नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा l
रामगढ़: नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों को लेकर बुधवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
नीति आयोग द्वारा विभिन्न सेक्टरों में सूचकांक वार कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को उनके उनके विभाग से संबंधित सूचकांक में प्रतिमाह आ रहे बदलाव पर विशेष ध्यान देने, आंकड़ों का सही तरीके से आकलन व मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने संस्थागत प्रसव संबंधित सूचकांक में प्रसव पूर्व जांच संबंधित सूचकांकों का सही आकलन कर संस्थागत प्रसव के आंकड़ों में सुधार सहित कई अन्य उदाहरण अधिकारियों को दिए।
शिक्षा के लिए किया जा रहे हैं कार्यों के संबंध में उपायुक्त ने बच्चों के बेहतर सुविधा हेतु शौचालय व पानी की व्यवस्था को पूर्ण करते हुए कई अन्य दिशा निर्देश दिया l कृषि संबंधित सूचकांकों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रतिमाह जारी किए जा रहे सॉइल हेल्थ कार्ड की संख्या पर असंतोष व्यक्त करते हुए डीएमएफटी के तहत संचालित मिट्टी जांच केंद्र का संचालन प्रभावी रूप से करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए वहीं उपायुक्त ने अधिकारियों को मिट्टी जांच केंद्र का निरीक्षण कर हो रहे कार्यों का जायजा लेने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, पीरामल फाउंडेशन के जिला लीड एवं सदस्य, अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
