Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

DISNEY LAND MELA का रामगढ़ फुटबॉल मैदान में हुआ शुभारंभ

मुख्य आकर्षण : लंदन ब्रीज गेट, विदेशी झूले।

मेले का समय सध्या 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक।

रामगढ़ : श्रेयशी बिजनेश एण्ड मार्केटिंग के तत्वाधान में आपके शहर रामगढ़ के फुटबॉल मैदान में हस्तशिल्प सह डिजनीलैण्ड मेला का उद्घाटन श्रीमती सुनीता चौधरी विधायक, रामगढ़ ने दीप प्रज्जवलित कर एवं फीटा काटकर उद्घाटन किया गया ।


मेला का मुख्य आकर्षण लंदन ब्रीज गेट है जो कि बड़े-बड़े शहरों में देखने को मिलता है इस बार आपको रामगढ में भी देखने को मिलेगा। मेले में भारत वर्ष के प्रत्येक राज्यों से लगभग एक हजार शिल्प कला का प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के भदोई का कारपेट एवं सहारनपुर फर्नीचर है वही मेले में मुम्बई का मेला माईन क्रोकरी, लखनऊ का चिकन वर्क, जयपुर का चूरन एवं अचार रहेगा। आयोजन समिति का अध्यक्ष मुकेश जी ने बताया कि रामगढ़ में इस बार लंदन ब्रीज गेट के अलावे पहली बार देशी-विदेशी छोटे एवं बड़े झूले की भी व्यवस्था उचित कीमत पर की गई है। जिसमें मुख्य रूप से टावर झूला, टोरा-टोरा, ड्रेगन ट्रेन, ब्रेकडांस, वाटर बोट एवं जम्पींग मिकी माउस है। संयोजक संतोष कुमार ने बताया कि मेले में खान-पान के लिए मुम्बई का मसाला पोपकॉन, पनीर टिक्की चाट, पावभाजी, हवा मिठाई, फ्रुट चाट, राजस्थानी कुल्फी एवं आइस्क्रीम की भी व्यवस्था की गई है।

सह सयोजक सलाउद्दीन कमर ने बताया कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए मेले का समय सध्या 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा तथा मेले के मीडिया प्रभारी मो० कैफे ने बताया कि मेले में अपने परिवार और बच्चों के साथ आये और लंदनब्रीज गेट, झूले एवं खान-पान के साथ-साथ खरीदारी का आनन्द ले।