रामगढ़ : जिले के पतरातु से पुलिस ने लगभग 2 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है l तो वही बरकानन थाना क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकल के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है l पूरे मामले पर रामगढ़ पुलिस कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी की क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजा की खरीद फरोख्त हो रही है जिसके बाद पतरातू एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और बरकाकाना रेलवे स्टेशन के समीप हुई छापेमारी में एक दुकान से 02 किलो गांजा और इसमें प्रयुक्त होने वाले अन्य सामान बरामद किए गए हैं। वही आरोपी को हिरासत में लिया गया है साथ ही साथ एक अन्य घटनाक्रम में मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक सदस्य को बरकाकना पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकल के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अपराधी के इतिहास के साथ-साथ जिले में हुई अन्य मोटरसाइकिल चोरी में उसकी संलिपिता की जांच की जा रही है l
ब्रेकिंग
