झारखंड के रामगढ़ में कोयला तस्करों के मनोबल इस कदर बढ़े हुए हैं कि अब पुलिस को भी कुछ नहीं समझते हैं. ऐसा ही मामला वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के कलाली मोड़ पर रविवार रात हुई. कोयला तस्करों ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. ईटीवी भारत न्यूज़ पोर्टल की खबर के अनुसार कलाली मोड़ पर एक से डेढ़ घंटे तक जमकर बवाल हुआ. पुलिस की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. तस्करों ने हमला कर जब्त अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार हो गए. इस मामले में पुलिस ने 50 अज्ञात कोयला तस्करों के खिलाफ वेस्ट बोकारो थाना में एफआईआर दर्ज की है.
वहीं मामले में डीआईजी सुनील भास्कर ने बताया कि लगातार जानकारी मिल रही थी कि वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से कोयला की तस्करी की जा रही है. इसको लेकर क्यूआरटी गठित की गई थी. क्यूआरटी ने छापेमारी कर अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को पकड़ लिया. क्यूआरटी जब ट्रैक्टर ले जाने का प्रयास करने लगी, तब 40 से 50 कोयला तस्कर पहुंच गए और पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया. इस दौरान तस्कर अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए. घटना के बाद वेस्ट बोकारो ओपी में अज्ञात कोयला तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई...
झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर!
गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ...
रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर
युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान!
आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण
रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित
रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान
प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।
