Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

माता वैष्णों देवी मंदिर के 33वें वार्षिकोत्सव पर भव्य कलश यात्रा 14 को रामगढ़।

माता वैष्णों देवी मंदिर का 33वां वार्षिकोत्सव बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। कलश यात्रा में शामिल धर्म प्रेमी महिलाएं माता की लाल चुनरी में होंगी। सभी धार्मिक अनुष्ठानों के मुख्य यजमान मनीष मारवाह एवं उनकी धर्मपत्नी नमिता मारवाह होंगे। कलश यात्रा 14 फरवरी को प्रातः 9 बजे मंदिर परिसर से निकलेगी, जो शहर के झंडा चौक, गांधी चौक, मेन रोड, सुभाष चौक, शिवाजी रोड, लोहार टोला होते हुए चट्टी बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंचेगी, यहां कलश में जल भरकर वापस माता वैष्णों देवी मंदिर पहुंचेगी। माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव व सचिव महेश मारवाह ने संयुक्त रूप से बताया कि कलश यात्रा की सभी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। श्री मारवाह ने बताया कि कलश उठाने वाली सभी श्रद्धालु महिलाएं कलश लेकर सुबह साढ़े आठ बजे तक मंदिर परिसर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर को फूलों व विद्युत बल्बों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव व सचिव महेश मारवाह ने यह भी बताया कि आगामी 15 फरवरी को प्रातः 10 बजे गणेश पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि प्रवेश कराया जाएगा। 16 से 20 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से पूजन, शतचंडी पाठ, हवन आदि का आयोजन होगा। वहीं 18 फरवरी को अपराह्न 3 बजे से मंदिर परिसर में माता की चौकी और 19 फरवरी की रात्रि 9 बजे से माता की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया जायेगा। 20 फरवरी को पूर्णाहुति के बाद सुबह 10 बजे से माता का विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए हैं।