Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ में एक डीलर और 11 अवैध राशन कार्डधारियों को नोटिस जारी

अयोग्य के राशन कार्ड धारी के विरुद्ध जिला प्रशासन रामगढ़ की बड़ी कार्रवाई।

1 डीलर एवं 11 अवैध राशन कार्डधारियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू, हुआ नोटिस जारी।

नोटिस जारी होने के बाद भी जुर्माना राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध गिरफ्तारी व कुर्की जब्ती की हो गई कार्रवाई।

काला बाज़ारी एवं कम राशन देने वाले डीलरों में एक डीलर के विरूद्ध हुआ नोटिस जारी l

रामगढ़: जिले के सभी योग्य व गरीब लोगों को राशन कार्ड के लाभ से आच्छादित करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार द्वारा अयोग्य रूप से राशन कार्ड रखने वालो का नाम राशन कार्ड की सूची से हटाने एवं उनके विरुद्ध जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा चलाए गए जांच अभियान के दौरान 1 एवं 11 लोगों को अवैध रूप से राशन कार्ड रखने का दोषी पाया गया जिसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध जुर्माना किया गया। दी गई अवधि के उपरांत भी जुर्माना राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध अब नीलम पत्र वाद शुरू कर दिया गया है। सभी दोषियों को धारा 7 के तहत नोटिस निर्गत किया गया है। दोषियों में संध्या देवी, हलदर महतो, वीणा देवी, बकाउल्लाह, प्रमिला देवी, कुसुम राणा, फ़गनी देवी, संगीता देवी, फ़ोकन साव एवं कमला देवी शामिल है वहीं काला बाज़ारी एवं कम राशन देने वाले डीलरों में एक डीलर गंगा प्रसाद शामिल है। गौरतलब होकि नोटिस जारी होने के बाद भी जुर्माना राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध गिरफ्तारी व कुर्की जब्ती की कार्रवाई। वही नोटिस जारी होने के बाद भी जुर्माना राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध गिरफ्तारी व कुर्की जब्ती की होगी कार्रवाई।