Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

असामाजिक तत्वों ने देवी देवताओं की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम l

सौंदा बस्ती के शिव मंदिर में बीते रात शरारती तत्वों के द्वारा भगवान शंकर, गणेश जी और मां पार्वती की मूर्ति को खंडित कर दिया गया हैं l जिससे आक्रोशित लोगों ने असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और भुरकुंडा पतरातु मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने लगे l विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि रामगढ़ के पतरातू प्रखंड अंतर्गत सौंदा बस्ती में बीते रात शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति को खंडित कर हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया गया हैं l

सुबह इसकी जानकारी जैसे ही सौंदा बस्ती के लोगों को मिली, बस्ती के लोगों के द्वारा भुरकुंडा पतरातू मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया गया l सड़क को जाम करने वाले गुस्साए ग्रामीणों का साफ तौर से कहना है कि जिन के द्वारा यह घिनौना काम किया गया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने थाने में इस संदर्भ में आवेदन देकर पुलिस को घटना को अंजाम देने वाले असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया l वही पुलिस सौंदा बस्ती शिव मंदिर पहुंचकर पूरे मामले को लेकर जाँच कर रही है वही पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम हटा दिया गया है l