Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महत्वपूर्ण सूचना :होल्डिंग नंबर नहीं रहने पर भी छावनी क्षेत्र की भूमि होगा निबंधन कार्य, उपायुक्त की बेहतरीन पहल

होल्डिंग नंबर नहीं रहने पर अब छावनी क्षेत्र की भूमि का नहीं रुकेगा निबंधन कार्य, उपायुक्त की पहल पर निबंधन महानिरीक्षक, झारखंड द्वारा जारी किए गए विभिन्न दिशा निर्देश।

रामगढ़: वर्तमान में झारखंड राज्य के शहरी क्षेत्र में भूमि के निबंधन के दौरान होल्डिंग संख्या का वर्णन करना अनिवार्य है लेकिन विभिन्न तकनीकी व अन्य कारणों से रामगढ़ छावनी क्षेत्र के कई भूमि निबंधकों को होर्डिंग संख्या प्राप्त न होने के कारण वे अपने भूमि का निबंधन नहीं करा पा रहे थे।

इस मामले को जिला अवर निबंधन रामगढ़ द्वारा उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार के संज्ञान में ले जाने के उपरांत उपायुक्त ने तत्काल रूप से इस पर कार्य करते हुए निबंधन महा निरीक्षक झारखंड से पत्राचार किया जिसके उपरांत निबंधन महानिरीक्षक द्वारा रामगढ़ जिला अंतर्गत छावनी क्षेत्र में होल्डिंग संख्या उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में निबंधन प्रक्रिया बाधित न करते हुए निबंधन सुनिश्चित करने को लेकर निम्न दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

ऐसे शहरी क्षेत्र जहाँ शहरी स्थानीय निकायों द्वारा होल्डिंग संख्या निर्गत किया जाता है वहां निबंधन हेतु प्रस्तुत विलेख एवं पोर्टल में होल्डिंग संख्या का वर्णन अनिवार्य होगा।

ऐसे शहरी क्षेत्र जहाँ होल्डिंग संख्या निर्गत करने हेतु आवेदक द्वारा शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय में आवेदन दिया गया है किन्तु शहरी स्थानीय निकाय द्वारा तकनीकी कारण से होल्डिंग संख्या निर्गत नहीं किया जा रहा है, वहाँ पक्षकार द्वारा निबंधन हेतु प्रस्तुत विलेख एवं पोर्टल में होल्डिंग संख्या निर्गत करने हेतु शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय में आवेदन समर्पित करने से संबंधित आवेदन क्रमांक अंकित करेगे।

*ऐसे शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र जहाँ लम्बी अवधि से होल्डिंग संख्या निर्गत नहीं की जा रही है न ही आवेदन स्वीकार किया जा रहा है, वहाँ निबंधन हेतु प्रस्तुत विलेख में पक्षकार इस तथ्य का वर्णन करेंगे। ऐसे विलेखों के संबंध में जिला अवर निबंधक /अवर निबंधक द्वारा संबंधित शहरी स्थानीय निकाय के कार्यालय प्रधान को सूचित करेंगे कि निबंधन हेतु प्रस्तुत विलेख को लम्बे समय तक लम्बित रखना उचित नहीं है अतएव यदि एक सप्ताह के अन्दर होल्डिग संख्या निर्गत करने की व्यवस्था नहीं की जाती है तो विलेख का निबंधन बिना होल्डिंग संख्या वर्णित किए ही किया जाएगा।