Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लड़की को हिन्दू लड़के से था प्यार, अम्मी ने सिर में मार दी गोली: झारखंड में 15 साल की नाबालिग की ‘ऑनर किलिंग’

झारखंड के गिरिडीह में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहाँ अम्मी ने अपनी 15 साल की बेटी की ही गोली मार कर हत्या कर दी। असल में नाबालिग लड़की को मोहल्ले के ही एक लड़के से प्यार था और वो उस लड़के से शादी भी करना चाहती थी। पुलिस ने हत्यारी अम्मी को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या में जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। मामला बगोदर के हरिजन मोहल्ले का है। अम्मी ने बेटी की लव मैरिज से इनकार कर दिया, क्योंकि लड़का हिन्दू समुदाय का था।

मामला मुस्लिम परिवार का है। घटना शनिवार (6 जनवरी, 2024) की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और तनाव व्याप्त हो गया। अम्मी ने खुद थाने पहुँच कर बेटी की हत्या वाली बात बताई। इसके बाद ये खबर पूरे इलाके में फैल गई। मृतका के अब्बा ने बगोदर थाने में शिकायती पत्र दिया है, जिसमें अपनी पत्नी को ही उसने आरोपित बताया है। SDPO नौशाद आलम ने इसकी पुष्टि की है कि प्रेम प्रसंग में माँ ने अपनी ही बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी है।

पुलिस ने बताया कि लड़की की अम्मी उसकी शादी कहीं और करना चाहती थी, लेकिन बेटी अड़ी रही कि वो उसी से शादी करेगी जिसे वो प्यार करती है। अभी इसकी जाँच ही चल रही है कि पिस्टल कहाँ से आया था और किसने मँगाया था। अम्मी ने बेटी की मनाही के बावजूद उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी और 15 जनवरी से निकाह की रस्में भी शुरू होने वाली थीं। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी का उस दिन सुबह से ही अमित के साथ झगड़ा चल रहा था।
मारपीट भी हुई, जिसे पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर शांत कराया था। शाम को गोली चलने की आवाज़ सुनी गई। बेटी रुखसाना की हत्या के बाद अम्मी फरजाना खातून थाने पहुँची और कबूल किया कि उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। रुखसाना के सिर पर गोली के निशान थे। एसपी दीपक शर्मा ने भी कहा कि हत्या अम्मी ने ही की है, मामला लव मैरिज बनाम अरेंज मैरिज के विवाद का है। मृतका के अब्बा अंजान खान मैकेनिक हैं। 3 साल से परिवार इसी किराए के मकान में रहता है। घटना के वक्त अब्बा नहीं थी, जबकि लड़की की नानी घर में थी।