Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रदर्शनी मेला का आयोजन

रामगढ़ : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने दिखाई प्रतिभा बनाए एक से एक मॉडल।स्कूल के बच्चों में नई सोच विकसित करने के उद्देश्य से स्कूल प्रदर्शनी मेला को लगाया गया जिससे बच्चों के आंतरिक प्रतिभा के बारे में सभी को पता चल सके की बच्चें पढ़ाई के साथ-साथ अनेक विषयो में भी रुचि रखते हैं। इस प्रदर्शनी में कक्षा 3 से 12 के विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल्स प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित कर सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों के कई मॉडल आकर्षण का केंद्र भी बने रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी चेयरमैन मनमोहन सिंह लांबा के द्वारा फीता काट कर किया गया।छात्र और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए एक नई सोच को प्रदर्शित कर सभी की प्रशंसा हासिल की।इस कार्यक्रम में बच्चों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान,हिंदी, इंग्लिश, गणित, संस्कृत कंप्यूटर इत्यादि विषयों में एग्जीबिशन से लेकर आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रदर्शन किया। साथ ही नए आइडियाज का प्रतिनिधित्व करने वाले आर्थिक मॉडल के जरिए अपने टैलेंट को दिखाया।इस मौके पर विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था।उन्होंने सभी कक्षा के विद्यार्थियों के प्रारूपों की सराहना की। विजेता का चयन करने के वोटिंग की वयवस्था की गयी थी। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरजाप सिंह ने बच्चों की काफी प्रशंसा की और विद्यालय में आए सभी अभिभावकों धन्यवाद भी कहा जिन्होंने अपने मूल्यवान समय को स्कूल आने के लिए निकला। कार्यक्रम में प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह जस्सल और सरदार कुलजीत सिंह कालरा, उपाध्यक्ष सह प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह लांबा सहित स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य
सरदार परमजीत सिंह चमन,
सरदार हरदीप सिंह, सरदार पुश्विंदर सिंह छाबड़ा, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार इंद्रपाल सिंह सैनी, सरदार ब्रह्म भसीन, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली तथा मीडिया प्रभारी सरदार करमजीत सिंह जग्गी भी उपस्थित थें।