Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

10 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

1 लाख 72 हजार 425 बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

पल्स पोलियो अभियान के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

रामगढ़: पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम SMO, WHO, डॉ सुधानंद द्वारा पीपीटी के माध्यम से, पोलिओ एवं नियमित टीकाकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद द्वारा उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को जानकारी दी कि पल्स पोलियो अभियान 10 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान प्रथम दिन यानी 10 दिसम्बर को अभिभावक बूथ पर जाकर अपने बच्चे को पोलियो की खुराक पिला सकते हैं वही 11 एवं 12 दिसम्बर को सहियाओं व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के लगभग 1लाख 72 हज़ार 425 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है।बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान को रामगढ़ जिले में सफल बनाने के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने माइक्रो प्लान बनाकर योजनाबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने पोलियो अभियान में कार्य करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण देने एवं उनकी किसी भी तरह की दुविधा को दूर करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने जनसंपर्क, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।