Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सुरक्षा दृष्टिकोण से उपायुक्त ने किया व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण

रामगढ़: सुरक्षा दृष्टिकोण से बुधवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ श्री पीयूष पांडे के साथ छत्तरमांडू स्थित व्यवहार न्यायालय, परिसर रामगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्तमान में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसके उपरांत उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा कर्मियों के प्रतिनियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

साथ ही उपायुक्त ने व्यवहार न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों, फ्रिस्किंग पॉइंट आदि का भी जायज लिया। इस दौरान रजिस्ट्रार व्यवहार न्यायालय परिसर रामगढ़, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, नजारत उप समाहर्ता रामगढ़, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल रामगढ़, सार्जेंट मेजर सहित अन्य उपस्थित थे।